‘लालू प्रसाद यादव’ ने भतीजे की पत्नी संग रचा ली दूसरी शादी, वीडियो देख पहली पत्नी का हुआ बुरा हाल !

गिरिडीह : गिरिडीह जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। शादी से पहले तक लालू यादव भतीजे की बीवी के साथ 4 दिन तक गायब रहा। मामले का खुलासा स्वयं लालू यादव ने अपनी दूसरी शादी का वीडियो वायरल कर किया। जैसे ही इस केस की जानकारी गाँव में रह रही पहली बीवी को हुई तो उसने थाने में मुकदमा दर्ज करा इन्साफ की गुहार लगाई। 

मीडिया रिपोर्टो के अनुसार वीडियो सामने आने के पश्चात् जब गाँव के लोगों ने लालू यादव से कॉल पर बात की तो उसने दो टूक लहजे में बताया कि उसने रूपा देवी (भतीजे की पत्नी) से शादी रचा ली है तथा अब वो पहली बीवी संगीता के साथ नहीं रहेगा। हालाँकि लालू यादव की पहली बीवी संगीता के सपोर्ट में पूरा गाँव लामबंद है। 

विशेष बात ये है कि दूसरी शादी करने से पहले व्यक्ति ने पहली बीवी को तलाक नहीं दिया है। महिला का इल्जाम है कि उसने हिंदू मैरिज लॉ का उल्लंघन किया है। रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस को दी शिकायत में संगीता देवी ने बताया है कि वह गावां थाना इलाके के पंडरिया की रहने वाली है। 

10 वर्ष पूर्व उसकी शादी लालू प्रसाद यादव के साथ हुई थी। दोनों को दो बच्चे भी हैं। बड़ा बेटा 4 वर्ष एवं दूसरा 2 वर्ष का है। कहा जाता है कि लालू प्रसाद यादव कमाने के लिए दिल्ली आया था। यहीं पर रिश्ते में उसका भतीजा राहुल यादव भी अपनी बीवी के साथ रह रहा था। दिल्ली में जॉब के चलते लालू तथा राहुल की पत्नी नजदीक आ गए। 

आपको बता दें कि चार दिन गायब रहने के पश्चात् इन्होंने वीडियो जारी कर अपनी शादी का खुलासा किया है। लालू प्रसाद यादव ने अपने ही भतीजे की बीवी से शादी रचा ली है। रिपोर्टों के मुताबिक, दिल्ली में दोनों एक-दूसरे के करीब आए।  लालू की पहली बीवी ने इसको लेकर पुलिस में मुकदमा दर्ज करवाया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *