कोलकाता ने नुपुर के खिलाफ जारी किया लुकआउट नोटिस, जाने क्या है इसका मतलब

राष्ट्रीय:- भाजपा की निलंबित प्रवक्ता नुपुर शर्मा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। जहां एक ओर पूरे देश मे इनकी गिरफ्तारी को लेकर विरोध चल रहा है। वही कल सुप्रीम कोर्ट ने नुपुर को जमकर फटकार लगाई है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि आज भारत का जो वातावरण है उसकी दोषी नुपुर शर्मा है। उनके एक बयान ने देश को सांप्रदायिक आग में झोंक दिया है। वही अब कोलकाता पुलिस ने नुपुर शर्मा के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया है।

कोलकाता पुलिस ने नुपुर के खिलाफ दर्ज हुई दो एफआईआर पर कार्यवाही करते हुए यह नोटिस जारी किया है। जानकारी के लिए बता दे कोलकाता में नुपुर शर्मा के खिलाफ 10 एफआईआर दर्ज हैं। वही पैगंबर पर विवादित टिप्पणी करने के मामले में कोलकाता पुलिस ने नूपुर शर्मा को नारकेलडांगा पुलिस स्टेशन ने इससे पहले 20 जून को पेश होने के लिए कहा था। इसके अलावा 25 जून को एमहर्स्ट स्ट्रीट पुलिस थाने ने उन्हें समन जारी कर तलब किया था लेकिन उन्होंने दोनो ही मामलों में आने से मना कर दिया था। लेकिन अब कोलकाता पुलिस ने उनके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी कर दिया है।

जाने क्या है लुकआउट नोटिस:- 

जब किसी व्यक्ति को अपराध के सन्दर्भ पूछ- ताछ के लिए जाँच एजेंसी के द्वारा बुलाया जाता है, यदि वह व्यक्ति उस जाँच एजेंसी की जाँच में सहयोग नहीं करता है और वह किसी गुप्त स्थान पर छिपने का प्रयास करता है, तब उसके विरुद्ध लुकआउट नोटिस जारी किया जाता है। लुकआउट नोटिस का तात्पर्य उस व्यक्ति को देश के बाहर जाने से रोकना होता है | इस नोटिस के आधार पर उस व्यक्ति को जलमार्ग और वायुमार्ग से यात्रा करने के लिए प्रतिबंधित किया जाता है | 
लुक आउट नोटिस वो होता है जिसके द्वारा किसी भी व्यक्ति के खिलाफ विदेश जाने से रोकने और जाँच करने का अधिकार होता है.. हवाई अड्डा, बंदरगाह और अन्य संभावित जगहों से जहाँ से विदेश जाते हो, वहां के सक्षम अधिकारीयों को ऐसे अपराधी या वांछित किस्म के व्यक्तियों को रोकने और जांच परख करके सरकार को सुचना देने के लिए, गिरफ्तार करने के लिए दिया जाता है

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *