KOLKATA: ममता बनर्जी पर PM नरेन्द्र मोदी ने बोला हमला, कहा…

[object Promise]

कोलकाता। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि आज के इस अवसर पर, मैं बाबा साहेब आंबेडकर को भी याद करता हूं, उन्हें नमन करता हूं। डॉक्टर मुखर्जी और बाबा साहेब, दोनों ने स्वतंत्रता के बाद के भारत के लिए नई नीतियां दी थीं, नया विजन दिया था। लेकिन ये देश का दुर्भाग्य रहा कि डॉक्टर मुखर्जी और बाबा साहेब के सरकार से हटने के बाद, उनके सुझावों पर वैसा अमल नहीं किया गया, जैसा किया जाना चाहिए था। यह बात प्रधानमंत्री मोदी ने कोलकाता पोर्ट ट्रस्ट के स्थापना के 150 वें वर्ष पूरे होने पर संबोधित करते हुए कही।

प्रधानमंत्री ने पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि केंद्र की योजनाएं यहां पर लागू नहीं की जा रही है क्योंकि इन योजनाओं में न तो कट मिल पाता है और न ही कमीशन। पीएम मोदी ने ममता बनर्जी पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद है ममता बनर्जी आयुष्मान योजना और किसान सम्मान योजना को अपने राज्य में लागू करने की इजाजत दे देगी। उन्होंने कहा कि जैसे ही पश्चिम बंगाल राज्य सरकार आयुष्मान भारत योजना, पीएम किसान सम्मान निधि के लिए स्वीकृति देगी, यहां के लोगों को इन योजनाओं का भी लाभ मिलने लगेगा।

[object Promise]

अब श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम से जाना जाएगा कोलकाता पोर्ट…

पीएम मोदी ने कहा कि कोलकाता का ये पोर्ट भारत की औद्योगिक, आध्यात्मिक और आत्मनिर्भरता की आकांक्षा का प्रतीक है, ऐसे में जब ये पोर्ट डेढ़ सौवें साल में प्रवेश कर रहा है, तब इसको न्यू इंडिया के निर्माण का भी एक प्रतीक बनाना आवश्यक है। पीएम ने कहा कि पश्चिम बंगाल की, देश की इसी भावना को नमन करते हुए मैं कोलकाता पोर्ट ट्रस्ट का नाम, भारत के औद्योगीकरण के प्रणेता, बंगाल के विकास का सपना लेकर जीने वाले और एक देश, एक विधान के लिए बलिदान देने वाले डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर करने की घोषणा करता हूं।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कोलकाता पोर्ट के विस्तार और आधुनिकीकरण के लिए आज सैकड़ों करोड़ रुपए के इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया गया है। आदिवासी बेटियों की शिक्षा और कौशल विकास के लिए हॉस्टल और स्किल डेवलपमेंट सेंटर का शिलान्यास हुआ है। पीएम मोदी ने कहा कि ये पोर्ट सिर्फ मालवाहकों का ही स्थान नहीं रहा, बल्कि देश और दुनिया पर छाप छोड़ने वाले ज्ञानवाहकों के चरण भी यहां पड़े हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने कोलकाता पोर्ट ट्रस्ट के स्थापना के 150वें वर्ष में प्रवेश करने के लिए सभी कर्मचारियों और अधिकारियों को बधाई देते हुए पोर्ट ट्रस्ट से रिटायर्ड कर्मचारियों के पेंशन के लिए 500 करोड़ रुपए का भी चेक सौंपा है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मां गंगा के सानिध्य में, गंगासागर के निकट, देश की जलशक्ति के इस ऐतिहासिक प्रतीक पर, इस समारोह का हिस्सा बनना सौभाग्य की बात है।

[object Promise]

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *