देश– तेलंगाना राष्ट्र समिति का नाम बदलकर भारत राष्ट्र समिति कर दिया गया है। हैदराबाद के तेलंगाना भवन में पार्टी की सामान्य मीटिंग के बाद इस फैसले पर मुहर लगी है कि अब से पार्टी का नाम भारत राष्ट्र समिति होगा।
पार्टी के नाम बदलाव को लेकर हुई सामान्य बैठक में तेलंगाना के मुख्यमंत्री और तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के प्रमुख के. चंद्रशेखर राव (केसीआर), पार्टी के सांसद, विधायक और ज़िला स्तर के संयोजक इस दौरान तेलंगाना भवन में मौजूद रहे।
बता दें पार्टी को साल 2000 में लॉन्च किया गया था। पार्टी के लॉन्च के समय इसका दायर राज्य तक सीमित था। लेकिन अब इसे राष्ट्रीय पार्टी के तौर पर स्थापित किया जा रहा है। जिस कारण पार्टी का नाम बदलने का निर्णय लिया गया है।
पार्टी के 280 कार्यकारी सदस्यों, सांसदों और विधायकों ने एक प्रस्ताव पास किया जिसमें टीआरएस को बीआरएस में शामिल कर लिया गया। जानकारों का कहना है कि चंद्रशेखर राव अब राष्ट्रीय राजनीति में अपनी धाक जमाने के लिए आगे बढ़ रहे हैं।
Leave a Reply