मानसून सत्र: संसद में चल रहा मानसून सत्र अपने निर्धारित समय से 4 दिन पहले ही अनिश्चित काल तक के लिये स्थगित कर दिया गया है। सदन के दोनो सदनों को कल अनिश्चित काल के लिये स्थगित किया गया है। जानकारी के लिए बता दें यह 7 वीं बार है जब दोनो सदनों को अपने समय से पहले ही खत्म किया गया है।
सरकार के मुताबिक विधायी एजेंडा पूरा हो गया था जिसके बाद सदन को चार दिन पहले खत्म किया गया है। वही सदन को 4 दिन पहले खत्म करने के बाद विपक्षी नेताओं ने सरकार पर कटाक्ष किया है। तृणमूल कांग्रेस के नेता डेरेक ओब्रायन ने कहा, 7 वीं बार सदन को समय से पहले खत्म किया गया है। सरकार ने इसके पहले इस बात का हवाला देते हुए उन मुद्दों पर चर्चा नहीं की जिन्हें विपक्ष की।ओर से उठाया गया।
THIS IS THE SEVENTH CONSECUTIVE TIME PARLIAMENT SESSION HAS BEEN CUT SHORT
Stop mocking #Parliament
We will fight for its sanctity and prevent PM @narendramodi @AmitShah from turning this great institution into the Gujarat Gymkhana— Derek O’Brien | ডেরেক ও’ব্রায়েন (@derekobrienmp) August 8, 2022
जानकारी के लिए बता दें मानसून सत्र काफी हंगामे भरा रहा। विपक्ष ने सत्ताधारी दल भाजपा पर जमकर कटाक्ष किया और मुद्दों की ओर उनका ध्यान आकर्षित करने की कोशिश की। मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने सदन में महंगाई और बेरोजगारी का मुद्दा उठाया।
Leave a Reply