जानें किससे करेंगी जया किशोरी शादी

देश- कथावाचक और मोटीवेशन स्पीकर जया किशोरी को कौन नहीं जानता। उनके मुख में मानो देवी सरस्वती का वास हो। जो उन्हें सुनता है उसका मन प्रसन्न हो जाता है। वहीं इस समय सोशल मीडिया पर जया किशोरी और बाघेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री के विवाह की बातें सोशल मीडिया पर तूल पकड़े हैं।
इन बातों का खंडन धीरेंद्र शास्त्री कर चुके हैं। उन्होंने साफ कहा है यह जानकारी भ्रामक है इसमें कोई सत्यता नहीं है यह मिथ्या है। वहीं आज हम आपको जया किशोरी ने अपनी शादी को लेकर क्या कहा है वह बताने जा रहे हैं।
जया किशोरी ने एक निजी चैनल में अपनी शादी को लेकर कहा था कि जो मेरी यह शर्त पूरी करेगा। मैं उससे ही शादी करूंगी। वह चाहती हैं कि उनकी शादी उनके माता पिता के पास शिफ्ट हो जाए। वह यह भी चाहती हैं कि उनकी शादी कोलकाता से हो। ऐसा वह इसलिए चाहती हैं क्योंकि उनके माता-पिता वहीं रहते हैं और वह अपने माता पिता से बहुत प्रेम करती हैं।
बता दें जया किशोरी को लोग खूब पसंद करते हैं। फेसबुक पर उनके 8 मिलियन से ज्‍यादा फॉलोअर्स हैं तो ट्विटर पर तकरीबन 50 लाख फॉलोअर्स हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *