जानिए इमरान के बाद कौन संभालेगा पाक की कमान

डेस्क। पाक पीएम इमरान खान की सत्ता फिसलती दिखाई दे रही है। उनकी पार्टी और समर्थन देने वाले दल भी अब उनके खिलाफ जा खड़े हुए है। पाकिस्तान मुस्लिम लीग ने विपक्षी पार्टी पीएमएल-नवाज के साथ एक समझौता किया है।

अब दोनों दलों का मानना है कि अगले एक सप्ताह के अंदर इमरान खान को पद से इस्तीफा देना होगा।  इसके बाद नई सरकार के गठन की प्रक्रिया शुरू होगी। 

सूत्रों के हवाले से बात करें तो इमरान खान के पद छोड़ने के बाद नवाज शरीफ के छोटे भाई शाहबाज शरीफ को पीएम पद देने पर समझौता हुआ है। इसके अलावा इमरान खान के कट्टर विरोधी नेता जमीयत उलेमा-ए-इस्लामा के नेता मौलाना फजलुर्रहमान को आरिफ अल्वी की जगह पर देश का नया राष्ट्रपति नियुक्ति किया जा सकता है।

बता दें कि पाकिस्तान में विपक्षी दलों ने इमरान खान के खिलाफ आज शाम 4 बजे संसद में अविश्वास प्रस्ताव पेश करने का फैसला किया है। जानकारों का मानना है कि प्रस्ताव के आते ही इमरान अपनी कुर्सी से हाथ धो बैठेंगे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *