जाने कौन है Lulu Mall का मालिक ओर कितना बड़ा है उनका बिजनेस

Lulu mall:- लखनऊ का लुलू मॉल इस समय हर ओर चर्चा में है। लखनऊ के लोग लूलू मॉल देंखने के लिए बेताब हैं। यह लखनऊ का सबसे बड़ा मॉल है। जो लाख वर्गफीट में 2 हजार करोड़ रुपए की लागत से बना है। लेकिन इस समय यह अपने एक वीडीयो को लेकर हर ओर विवादों में घिरा हुआ है। लूलू मॉल का जो वीडीयो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ उसमे कुछ मुस्लिम मॉल के भीतर नमाज़ अदा करते दिखे। वीडीयो वायरल होने के बाद अखिल भारतीय हिन्दू परिषद के नेता ने लूलू मॉल के भीतर कल सुंदर कांड करने की घोषणा की। 

हालाकि लूलू मॉल के अंदर होने वाली सुंदर कांड को रद्द कर दिया गया है ओर कल शाम को धार्मिक कार्यक्रम करने पहुंचे 4 लोगो को पुलिस ने हिरासत में लिया पुलिस ने दावा किया है कि लखनऊ में धारा 144 लगी थी। इन लोगो ने इन नियमों का उलंघन किया जिसके चलते उन्हें हिरासत में लिया गया है। लेकिन क्या आप जानते हैं लूलू मॉल का नाम लूलू कैसे पड़ा। अगर नही तो आइये जानते है लूलू मॉल के नाम का इतिहास…

जाने कहाँ से लूलू शब्द:-

असल मे लूलू एक अरबी शब्द है। इसको लूलू ग्रुप के मालिक ने उपयोग किया था। इस शब्द का जिक्र कुरान शरीक में भी किया गया है। यह एक मुख्य कारण था कि लूलू ग्रुप के मालिक यूसुफ अली ने अपने ग्रुप का नाम लूलू रखा। जानकारी के लिए बता दें लूलू ग्रुप के माल भारत समेत दुनिया के 22 देशो में मौजूद हैं। वही इस ग्रुप के 235 रिटेल स्टोर है। कहा जा रहा है कि अब लूलू ग्रुप भारत मे अपने पैर पसारने में लगा हुआ है।

जाने कौन है लूलू ग्रुप के मालिक:-

लूलू ग्रुप के मालिक का नाम यूसुफ अली है। इनका जन्म केरल के त्रिशुर में हुआ था। यह साल 1973 में अबुधमी में शिफ्ट हो गए थे। इन्होने यहां साल 2000 में लूलू ग्रुप की स्थापना की। यूसुफ अली के पास अब यूएई की नागरिकता है। उनका सुपर मार्केट चेन पर काम है। इन्होंने भारत के लखनऊ में अपना मॉल खोलने से पहले बैंगलुरू, कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में अपने मॉल खोल रखे हैं। यूसुफ अली को साल 2021 में यूएई के सर्वोच्च नागरिक के पुरुष्कार ने नवाज गया था।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *