Kisan Andolan: 36वें दिन पहुंचा किसानों का आंदोलन, सिंघु बॉर्डर के साथ 3 अन्य जगहों पर जमा हैं किसान

[object Promise]

नई दिल्ली, तीनों केंद्रीय कृषि कानूनों को वापस लेने को लेकर चल रहा किसानों का विरोध-प्रदर्शन बृहस्पतिवार को 36वें दिन में प्रवेश कर गया है। सिंघु और टीकरी बॉर्डर के साथ दिल्ली-गाजीपुर और नोएडा के चिल्ला बॉर्डर पर भी प्रदर्शन जारी है। फिलहाल दिल्ली तीन ओर से किसान प्रदर्शकारियों से घिरी हुई है। वहीं, बुधवार को तीन नए कृषि कानूनों को लेकर दिल्ली के विज्ञान भवन में किसान संगठनों के नेताओं और तीन केंद्रीय मंत्रियों के बीच बैठक हुई। बताया जा रहा है कि इसमें सरकार ने किसानों की कृषि कानूनों को रद करने की मांग को ठुकरा दिया। यह अलग बात है कि केंद्र सरकार ने कृषि कानूनों के लिए एक कमेटी बनाने का प्रस्ताव दिया है। वहीं, इससे पहले सिंघु बॉर्डर पर ठंड का काफी असर देखा गया। करीब साढ़े 11 बजे तक किसान अपनी रजाइयों में ही बैठे रहे। कोई भी किसान धरना स्थल पर नहीं पहुंचा। ठंड इतनी ज्यादा थी कि कोई किसान नेता भी मंच पर पहुंचने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था। अमूमन इस समय तक मंच पर नारेबाजी शुरू हो जाती थी। ठंड की वजह से किसानों ने अपना कार्यक्रम कुछ देर बाद शुरू किया। दोपहर में जब धूप निकली तो किसान धरना स्थल पर पहुंचे।

[object Promise]
सिंघु बॉर्डर पर पिछले 4 दिन से प्रदर्शनकारियों की संख्या घटती जा रही है। वीकेंड पर पंजाब से यहां पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। इसके बाद से प्रदर्शनकारियों की संख्या में लगातार गिरावट हो रही है।

सिंघु बार्डर पर घटी प्रदर्शनकारियों की संख्या

सिंघु बार्डर पर तीन दिन से प्रदर्शनकारियों की संख्या घटती जा रही है। वीकेंड पर पंजाब से यहां पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। इसके बाद से प्रदर्शनकारियों की संख्या में लगातार गिरावट हो रही है। बुधवार को भी सर्विस लेन से किसान वापस पंजाब तो जा रहे थे, लेकिन सिंघु बार्डर आने वालों की संख्या न के बराबर थी।

सिंघु बार्डर से पंजाब जाने वालों की संख्या काफी ज्यादा थी, इस वजह से सर्विस लेन पर काफी समय तक जाम भी लगा रहा। सिंघु बार्डर पर दोपहर के बाद पुलिस भी काफी सतर्क हो गई थी। पुलिस ने शाम को एक रास्ते को बंद भी कर दिया।  बृहस्पतिवार को भी यहां पर पुलिस सुरक्षा कड़ी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *