केशव बोले अखिलेश आजम ने मेरा किया अपमान, जनता दे रही जवाब, लोग बोले सिराथू याद है क्या

उत्तरप्रदेश:- उत्तरप्रदेश की 2 लोकसभा सींटो पर।हुए उपचुनाव में भाजपा को जीत हासिल हुई। रामपुर और आजमगढ़ दोनो सींटो पर अपनी विजय पताका लगराने के बाद भाजपा नेताओ ने सपा पर बरसना आरम्भ कर दिया। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव और आजम खान पर तंज कसा। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि अहंकार और गुंडागर्दी को रामपुर और आजमगढ की जनता मतगणना के रुझानों में जबाब दे रही है।तुष्टिकरण,गुंडागर्दी,जातिवाद से चुनाव नहीं जीत सकते हो,सदन में श्री अखिलेश यादव जी और सभा में मोहम्मद आज़म ख़ाँ के द्वारा किए गये मेरे अपमान का पिछड़ा वर्ग के साथ सभी वर्ग जबाब दे रहे हैं ! 

उन्होंने आगे कहा कि लोकसभा उप-चुनाव में फिर से जनता ने भाजपा को ऐतिहासिक जनादेश देकर मा. प्रधानमंत्री मोदी जी व मा. मुख्यमंत्री योगी जी के कल्याणकारी योजनाओं एवं विकास मॉडल पर विश्वास की मोहर लगाई है। मैं इस आशीर्वाद के लिए देवतुल्य जनता का आभार व्यक्त करता हूं एवं सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देता हूं।

 

 

 

वही केशव के इस ट्वीट पर लोग जमकर प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे हैं। एक यूजर लिखता है कि पिछड़ा वर्ग का विशेष रोल नहीं है मान्यवर, वैसे आपने कोई ऐसा काम नहीं किया है जिसके लिए आप अपने से अपनी पीठ थपथपा रहे हैं। वही एक अन्य यूजर लिखता है केशव जी सिराथू में आपकी भी गुंडा गर्दी तुष्टि करण और जातिवाद नही चली थी इतनी बेशर्मी से ट्वीट करने की हिम्मत कैसे ले आते हो स्टूल मंत्री हारे हुए नेता। वही एक यूजर केशव पर बरसते हुए कहता है कि अपने ऊपर दर्ज एफआईआर को वापस लेने वाले डिप्टी सीएम जिनको विधानसभा चुनाव में सत्ता होने के बाद उप मुख्यमंत्री रहते हुए उन्ही की जनता ने सिरे से नाकार दिया था अब यह ज्ञान मत दीजिए। आईना जब भी उठाया करो पहले देखा करो फिर दिखाया करो।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *