केरल बना देश का पहला राज्य जिसके पास अब खुद का इंटरनेट

केरल:- केरल लगातार तरक्की करता जा रहा है। वही अब केरल देश का पहला राज्य बन गया है जिसके पास अपनी खुद की इंटरनेट सेवा है। क्योंकि केरल के फाइबर ऑप्टिक्स नेटवर्क लिमिटेड को दूरसंचार विभाग से इंटरनेट प्रदाता लाइसेंस मिल गया है। केरल की इस सफलता पर।मुख्यमंत्री पी विजयन ने कहा यह गर्व की बात है अब केरल देश का पहला राज्य बन गया है जिसके पास अपनी खुद की इंटरनेट सेवा है।

समाचार एजेंसी से मिली जानकारी के अनुसार केरल फाइबर ऑप्टिक नेटवर्क लिमिटिड राज्य में हर शख्स की इंटरनेट तक पहुंच सुनिश्चित करने के लिए सरकार की महत्वाकांक्षी आईटी इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट है। वही मुख्यमंत्री पी विजयन का कहना है कि लाइसेंस मिलने के बाद हम अब डिजिटल डिवाइड को कम करने का प्रयास करेंगे। केरल के हर व्यक्ति को तकनीकी से जोड़ने की कोशिश की जाएगी। 
केरल के मुख्यमंत्री ने इस संदर्भ में ट्वीट करते हुए कहा कि केरल अपनी इंटरनेट सेवा के साथ देश का एकमात्र राज्य बन गया है. केरल फाइबर ऑप्टिक नेटवर्क लिमिटेड को @DoT_India से ISP लाइसेंस मिला है. अब हमारी प्रतिष्ठित #KFON परियोजना इंटरनेट को एक बुनियादी अधिकार के रूप में देने के अपने संचालन को शुरू कर सकती है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *