Electric Auto की खरीद को सपोर्ट कर रही केजरीवाल सरकार

डेस्क। दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने दिल्ली में इलेक्ट्रिक ऑटो की खरीद और रजिस्ट्रेशन के लिए एक ऑनलाइन पोर्टल ‘माई ईवी’ (My EV) लॉन्च किया। एक आधिकारिक की माने तो दिल्ली सरकार दिल्ली इलेक्ट्रिक वाहन नीति के तहत ऋण पर ई-ऑटो की खरीद पर पांच प्रतिशत ब्याज अनुदान भी प्रदान करेगी। दिल्ली अब इस सुविधा को  प्रदान करने वाला पहला राज्य बन गया है।

दिल्ली सरकार ने वेबसाइट https://www.myev.org.in विकसित करने के लिए कन्वर्जेंस एनर्जी सर्विसेज लिमिटेड (सीईएसएल) के साथ करार किया है। सरकार के एक आधिकारिक बयान में इलेक्ट्रिक ऑटो पर दी जाने वाली ब्याज दर अनुदान 30,000 रुपये के खरीद प्रोत्साहन पर 25,000 रुपये का अतिरिक्त प्रोत्साहन भी  प्रदान करेगी।

दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने इसकी घोषणा के बाद कहा कि ऑनलाइन पोर्टल लोगों को स्वीकृत वाहनों के कई विकल्प प्रदान करेगा, साथ ही यह सुनिश्चित करेगा कि उन्हें एक सहज स्वचालित चैनल के माध्यम से अपने ऋण पर ब्याज अनुदान प्राप्त हो। सरकार की इस योजना के माध्यम से, एक इलेक्ट्रिक ऑटो खरीददार 25,000 रुपये तक का अतिरिक्त लाभ प्राप्त करने में सक्षम होगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *