Delhi:- आप अदामी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने राज्य के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी को लेकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा है कि केंद्र सरकार ने ईडी की सहायता ली और सत्येंद्र जैन को फर्जी केस में फ़सवाय है। वही यह अपनी गंदी साजिशों का शिकार उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को बनाने की तैयारी कर रही है।
केजरीवाल ने आगे कहा हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील करते हैं वह हमारे मंत्रियों की एक एक करने गिरफ्तारी न करवाए बल्कि उन्हें एक साथ गिरफ्तार कर लें हम गिरफ्तार होने के लिए तैयार है हमे गिरफ्तारी से डर नहीं लगता। केजरीवाल ने आगे कहा हमे सूत्रों से जानकारी मिली है केंद्र सरकार ने जांच एजेंसी को मनीष सिसोदिया को फर्जी केस में गिरफ्तार करने को कहा है।
उन्होंने कहा केंद्र सरकार को शर्म करनी चाहिए ऐसी हरकतें करते हुए। मनीष सिसोदिया भारत मे शिक्षा की क्रांति के जनक है भारत मे आजादी के बाद कोई उनके जैसा शिक्षा मंत्री नहीं हुआ होगा। आज दिल्ली के सरकारी स्कूलों में 18 लाख बच्चे पढ़ते हैं मनीष सिसोदिया ने इन बच्चों के भविष्य पर ध्यान केंदित किया है और इन्हें उम्मीद दी है। आज जो लोग मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी करवा रहे हैं वह दिल्ली की बेहतर शिक्षा और अच्छे स्वास्थ्य सिस्टम को धराशायी करना चाहते हैं उनसे यह विकास शायद देखा नहीं जा रहा है।
लेकिन मैं उन्हें सचेत करना चाहता हूं कि उनकी इस तुच्छ नीतियों से आप के हौसले नहीं टूटेंगे आप मजबूती के साथ खड़ी थी और खड़ी रहेगी। वही हम उनके इन मंसूबो को पूरा नहीं होने देंगे और जो काम जितने अच्छे से चल रहे थे उतने ही उम्दा तरीके से चलते रहेंगे।
Leave a Reply