श्रीनगर। कुलगाम स्थित केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) कैंप पर बौखलाए आतंकियों ने ग्रेनेड से हमला कर दिया है। इस हमले में सीआरपीएफ का एक जवान घायल हो गया है। वहीं, सुरक्षा बल इलाके में सघन तलाशी अभियान चला रहे हैं।
सुरक्षा बल पूरे इलाके में तलाशी अभियान चला रहे हैं। आपको बताते जाए कि जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के बाद से आतंकी बौखलाए हुए हैं और लगातार सुरक्षा बलों को निशाना बना रहे हैं।
इससे पहले मंगलवार को त्राल में सुरक्षा बलों ने तीन आतंकियों को ढेर कर दिया था। इसमें मारे गए आतंकियों में गजवत-उल-हिंद का सरगना हामिद लल्हारी भी शामिल था। 2016 में जाकिर मूसा की मौत के बाद लल्हारी ने उसके गैंग की कमान संभाली थी।
इसके अलावा 12 अक्टूबर को आतंकियों ने श्रीनगर के भीड़ भरे बाजार में ग्रेनेड से हमला किया था, जिसमें 11 नागरिक घायल हो गए थे।
Leave a Reply