अमृतसर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र माेदी करतारपुर कॉरिडोर और यात्री टर्मिनल बिल्डिंग का उद्घाटन करने के लिए पहुंच गए हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सुल्तानपुर लोधी पहुंच गए हैं। पीएम मोदी ने बेर साहिब गुरुद्वारा में मत्था टेका हैं। इसके साथ ही भारतीय श्रद्धालुओं के पहले जत्थे को करतारपुर साहिब के लिए रवाना करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह मौजूद हैं।
LIVE अपडेट…
-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुल्तानपुर लोधी पहुंच गए हैं। उनका पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने स्वागत किया। प्रधानमंत्री मोदी डेरा बाबा नानक गुरदासपुर में करतारपुर कॉरिडोर के लिए इंटीग्रेटेड चेकपोस्ट का उद्घाटन करने जा रहे हैं।
आपको बताते जाए कि यह सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव के 12 नवंबर को होने वाले 550वें प्रकाशोत्सव के अवसर पर होने जा रहा है। यह अवसर 72 वर्षों के बाद आया है जब श्रद्धालु भारत से पाकिस्तान जाकर आसानी से करतारपुर साहिब में मत्था टेक सकेंगे।
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल शनिवार को करतारपुर साहिब का दौरा करेगा। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी करतारपुर गलियारे की एकीकृत चेक पोस्ट का उद्घाटन करेंगे। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी सुल्तानपुर लोधी शहर के बेर साहिब गुरुद्वारे में मत्था टेकेंगे।
इसके अलावा पंजाब राज्य के सभी विधायक और सांसद भी प्रतिनिधिमंडल में शामिल रहेंगे।
इस सप्ताह उप राष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू की अध्यक्षता में हुए पंजाब विधानसभा के एक विशेष सत्र को संबोधित करते हुए मनमोहन सिंह ने कहा था कि करतारपुर मॉडल दोनों पड़ोसियों के बीच भविष्य के टकराव को हल करने में मदद करेगा।
डेरा बाबा नानक में दूरदराज के क्षेत्रों से लेकर विदेशों से भी तीर्थयात्री पहुंच रहे हैं। तीर्थयात्रियों की भीड़ को समायोजित करने के लिए बेहतर इंतजाम किए गए हैं। यहां 30 एकड़ जमीन को एक टेंट वाले सुसज्जित शहर में बदल दिया गया है।
तीर्थयात्रियों के स्वागत के लिए इस शहर में यूरोपीय शैली के कुल 544 टेंट और 100 स्विस कॉटेज तैयार की गई हैं। इसके अलावा दरबार शैली के 20 आवास भी ऐतिहासिक समारोह से पहले पूरी तरह तैयार कर दिए गए हैं।
Leave a Reply