ठेकेदार के आत्महत्या मामले में कर्नाटक के इस मंत्री का इस्तीफा

डेस्क। कर्नाटक में ठेकेदार संतोष पाटिल के आत्महत्या केस के चलते राज्य के ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री केएस ईश्वरप्पा ने शुक्रवार को इस्तीफा दे दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई को अपना इस्तीफा दिया।

मामले पर सियासत बढ़ने के बाद उन्होंने पहले ही कहा था कि वो शुक्रवार को मुख्यमंत्री को अपना इस्तीफा सौंपे देंगे।

इस्तीफ़ा देने से पहले ग्रामीण विकास और पंचायत राज (आरडीपीआर) मंत्री के एस ईश्वरप्पा ने बयान जारी करते हुए कहा कि, वह एक साजिश के तहत अपने खिलाफ इन जूठे आरोपों से बेगुनाह साबित होकर निकलेंगे और निश्चित रूप से दोबारा मंत्री भी बनेंगे। 

बता दें कि ईश्वरप्पा के खिलाफ पुलिस ने ठेकेदार संतोष पाटिल को आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है।

ईश्वरप्पा ने कहा, ‘मेरे खिलाफ आरोप लगाया जा रहा है, मुझे इससे बेदाग बाहर आना चाहिए या नहीं…। आगे उन्होंने कहा, अगर जांच जारी रहने के दौरान मैं मंत्री बना रहता हूं तो यह महसूस होगा कि मैं उसको प्रभावित कर रहा हूं। इसलिए मैं मंत्री पद से इस्तीफा दे दूंगा। मैं आपको बता रहा हूं कि मैं इस मामले से निर्दोष निकलूंगा और निश्चित रूप से एक बार फिर मंत्री बनूंगा।’

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *