देश- कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का समापन 30 जनवरी को जम्मू कश्मीर में होने जा रहा है। यात्रा के समापन में विपक्ष के कई बड़े नेता शामिल हो सकते हैं। वहीं अब खबर यह भी आ रही है कि कमल हासन अपनी पार्टी का कांग्रेस के साथ विलय करने वाले हैं।
सूत्रों के मुताबिक मक्कल निधि मय्यम के प्रमुख कमल हासन अपनी पार्टी का विलय 30 जनवरी को भारत जोड़ो यात्रा के समापन के दौरान कांग्रेस के साथ करेंगे।
हालाकि उन्होंने यह साफ किया था कि वह कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में राजनीतिक परिपेक्ष्य से नहीं शामिल हुए हैं। वह भारत की एकता, अखंडता और भारत को जोड़ने के लिए यात्रा का हिस्सा बने हैं। लेकिन अब अचानक से उनकी पार्टी के कांग्रेस में विलय की खबर से उनके कांग्रेस की यात्रा में शामिल होने के राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं।
Leave a Reply