JNU शुल्क वृद्धि की बसपा सांसद दानिश अली ने की निंदा

JNU शुल्क वृद्धि की बसपा सांसद दानिश अली ने की निंदा

लखनऊ/ नई दिल्ली। बहुजन समाज पार्टी (BSP) के सांसद दानिश अली ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) के छात्रावास शुल्क में की गई वृद्धि की सोमवार को निंदा की, और कहा कि इसके कारण उच्च शिक्षा की चाह रखने वाले गरीब विद्यार्थियों पर असर पड़ेगा। संसद के शीतकालीन सत्र के पहले दिन लोकसभा में अली ने कहा कि यह उन मेधावी गरीब छात्रों के भविष्य की राह में रोड़ा बनेगा, जो जेएनयू जैसे संस्थान से अपनी उच्च शिक्षा पूरी करना चाहते हैं। उन्होंने कहा, “जेएनयू में छात्रावास शुल्क बढ़ाना निंदनीय है।”

उल्लेखनीय है कि जेएनयू के विद्यार्थी पिछले 20 दिनों से विश्वविद्यालय प्रशासन के उस कदम के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं, जिसके तहत उसने छात्रावास शुल्क बढ़ा दिया है, ड्रेस कोड लागू कर दिया है और छात्रावास में आने-जाने का समय तय कर दिया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *