JNU प्रदर्शन मामला : दर्ज की दिल्ली पुलिस ने FIR, की थी कोशिश संसद तक मार्च निकालने की

JNU प्रदर्शन मामला : दर्ज की दिल्ली पुलिस ने FIR, की थी कोशिश संसद तक मार्च निकालने की

नई दिल्ली। राजधानी स्थित जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) के छात्र-छात्राओं द्वारा फीस वृद्धि के विरोध में सडक़ों पर प्रदर्शन के मामले में दिल्ली पुलिस ने आज एफआईआर दर्ज की है। किशनगढ़ थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। सोमवार को धारा 144 होने के बावजूद हजारों विद्यार्थी सडक़ों पर उतरे थे। उन्होंने जेएनयू से लेकर संसद तक मार्च निकालने की कोशिश की थी, जिन्हें पुलिस ने आगे जाने से रोक दिया था।

इस दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया था, जिसमें कई छात्र घायल हो गए थे। पुलिस ने कई छात्रों को हिरासत में लेकर अलग-अलग थानों में भेज दिया था। हालांकि देर शाम तक उन्हें रिहा कर दिया। कानून का उल्लंघन करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रदर्शन के दौरान घायल हुए छात्रों को लेकर जेएनयू छात्रसंघ और शिक्षक आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।

वे अपनी मांगों को लेकर बात करने के साथ प्रदर्शन में घायल छात्रों की जानकारी देंगे। प्रदर्शन के चलते आज भी जेएनयू का शैक्षणिक कामकाज बंद रहा। एडमिन ब्लॉक में भी असर पड़ रहा है। उधर, लोकसभा में भी जेनयू का मुद्दा उठा। कांग्रेस और बसपा ने इस मामले में जांच की मांग की है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *