JNU के कुलपति हिंसा पर बोले, आइए हम अतीत को पीछे छोड़ते हैं और करें एक नई शुरुआत

[object Promise]

नई दिल्ली। जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) के कुलपति एम जगदीश कुमार ने कहा है कि हिंसा कोई समाधान नहीं है। हमें यह सुनिश्चित करने की पूरी कोशिश करेंगे कि विश्वविद्यालय में सामान्य स्थिति बहाल हो। कुलपति आज मीडिया को संबोधित करते हुए यह बात कही। कुलपति ने आगे कहा कि रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया फिर से शुरू कर दी गई है। छात्र अब शीतकालीन सत्र के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। आइए हम एक नई शुरुआत करें और अतीत को पीछे छोड़ते हैं।

जेएनयू के कुलपति एम जगदीश कुमार ने कहा कि 5 जनवरी को हुई घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। हमारा परिसर किसी भी मुद्दे को बहस और चर्चा से हल करने के लिए जाना जाता है। हिंसा कोई समाधान नहीं है। हम विश्वविद्यालय में सामान्य स्थिति सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।इससे पहले JNU रजिस्ट्रार ने कहा है कि जो छात्र आरोपी होंगे वो तोड़-फोड़ से हुए नुकसान की भरपाई करेंगे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *