श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर पुलिस ने जैश-ए-मोहम्मद आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने पांच आतंकियों को गिरफ्तार किया है। आतंकी एजाज अहमद शेख, उमर हमीद शेख, इम्तियाज अहमद चिकला, साहिल फारूकी गोजरी और नसीर अहमद मीर 26 जनवरी को बड़े आतंकी हमले की फिराक में थे।
पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आरोपियों से पूछताछ कर रही है। आतंकी श्रीनगर के हजरतबल इलाके से गिरफ्तार किए गए। इनके पास से बड़ी मात्रा में विस्फोटक और अन्य सामान बरामद किया गया है। आतंकी फिदायीन या आईईडी हमले की साजिश रच रहे थे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वे घाटी में जैश के लिए काम कर रहे थे।
इन आतंकियों के दो ग्रेनेड अटैक की घटनाओं में भी शामिल होने की बात सामने आई है। श्रीनगर में सीआरपीएफ के जत्थे पर 8 जनवरी को आतंकी हमला हुआ था। हजरत बल के पास आतंकियों ने ग्रेनेड हमला किया।
इस घटना की जांच के आधार पर संदिग्ध व्यक्तियों के ठिकाने और घरों पर छापे मारे गए और जैश से जुड़े आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया। उल्लेखनीय है कि हाल ही में कश्मीर के कुलगाम जिले से भी दो आतंकियों को सेना ने प$कड़ा था। साथ ही कुलगाम में जम्मू-कश्मीर पुलिस के डीएसपी देविंदर सिंह को भी गिरफ्तार किया गया था। देविंदर पर आतंकियों की मदद करने का आरोप है।
Leave a Reply