झारखंड बन रहा है इस्लामिक स्टेट

झारखंड: झारखंड में रविवार की छुट्टी को बदल कर उसे शुक्रवार करने का विवाद थमने का नाम नही ले रहा है। उर्दू मीडिया सस्कूल होने के कारण मुस्लिम समाज के लोगो की मांग है कि जो छुट्टी बरसो से रविवार को होती थी वह अब शुक्रवार को दी जाए। वही अब इस मामले पर अपना मत रखते हुए भाजपा के लोकसभा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा है कि झारखंड अब इस्लामिक स्टेट बनता जा रहा है।

उन्होंने कहा, झारखंड इस्लामिक स्टेट बनने जा रहा है। यह जेएमएम और कांग्रेस की साज़िश है। जांच एजेंसियों को इसकी जांच करनी चाहिए। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा, सबको पता है वह राज्य पर कितना ध्यान केंद्रित करते हैं। वह इस प्रकार की बातों से सिर्फ लाइमलाइट में रहना चाहते है।लेकिन वह जिस तरह की बाते कर रहे हैं उसका जवाब देना आवश्यक है।

 

 

जानकारी के लिये बता दें पिछले कुछ दिनों से देश में हिन्दू मुस्लिम विवाद जमकर देंखने को मिला है। आज सामाज दो खेमे में विभाजित दिखाई दे रहा है। लोग धर्म के नाम पर एक दूसरे का कत्ल करने को अमादे है। मानवता को लोग पीछे छोड़कर धर्म को सर्वोपरि रख रहे हैं। वही बीजेपी प्रवक्ता नुपूर शर्मा के बयान के बाद से देश मे अराजकता का माहौल बना हुआ है। मुस्लिम समाज उनके विरोध में सड़कों पर उतरा और कई मुस्लिम देशों ने नुपुर शर्मा की गिरफ्तारी की मांग उठाई। वही उदयपुर में हुए टेलर की हत्या ने सबको दहला कर रख दिया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *