JHARKHAND ASSEMBLY ELECTION : झारखंड में नड्डा की रविवार को जनसभा, समीक्षा भी करेंगे चुनावी तैयारियों की

JHARKHAND ASSEMBLY ELECTION : झारखंड में नड्डा की रविवार को जनसभा, समीक्षा भी करेंगे चुनावी तैयारियों की

रांची/नई दिल्ली। तमिलनाडु का एकदिवसीय दौरा शनिवार को पूरा करने के बाद अब रविवार को भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा विधानसभा चुनाव वाले राज्य झारखंड पहुंचेंगे। वह दिन में साढ़े 11 बजे चाईबासा के गांधी मैदान में जनसभा कर जनता से डबल इंजन की सरकार बनाने के लिए पार्टी के पक्ष में वोट डालने की अपील करेंगे।

वहीं इसके बाद राज्य में चुनावी तैयारियों की समीक्षा करने के लिए पदाधिकारियों के साथ बैठक में आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे। भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया सह-संयोजक संजय मयूख ने कहा कि कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा दोपहर साढ़े बारह बजे चाईबासा के सरस्वती शिशु मंदिर में चाईबासा, मंझगांव, बहरागोड़ा और जुगसलाई विधानसभा क्षेत्रों के पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इस दौरान वह चुनाव की गतिविधियों की समीक्षा करेंगे।

उन्होंने कहा कि दोपहर तीन बजे नड्डा तुलसी भवन, जमशेदपुर में जमशेदपुर पूर्व, जमशेदपुर पश्चिम, सरायकेला और खरसांवा के पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर चुनावी तैयारियों का हाल जानेंगे। इसके बाद वे रांची के लिए रवाना होंगे। जहां शाम पांच बजकर 45 मिनट पर वह रांची में सामाजिक संपर्क अभियान में भाग लेंगे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *