JHARKHAND ASSEMBLY ELECTION: अयोध्या में राममंदिर बनेगा चार महीने में- अमित शाह का एलान,

[object Promise]

रांची। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने आज कहा है कि कहा कि 4 महीने के अंदर अयोध्या में राम मंदिर बनने जा रहा है। यह बात भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने झारखंड विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पाकुड़ में जनसभा को संबोधित करते हुए कही। भाजपा अध्यक्ष शाह ने कहा कि अभी कुछ समय पहले सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या के लिए फैसला दिया, 100 वर्षों से दुनिया भर के भारतीयों की मांग थी कि वहां राम जन्मभूमि पर भव्य राम मंदिर बनना चाहिए।

राम मंदिर की दशकों पुरानी मांग का जिक्र करते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि हर कोई राम मंदिर निर्माण चाहता था, लेकिन कांग्रेस और उसके वकील कोर्ट में इसके सामने रोड़ा अटकाते रहते थे। शाह ने कहा कि कांग्रेस के नेता और वकील कपिल सिब्बल कोर्ट में कहते थे कि अभी केस मत चलाइये, क्यों भाई आपके पेट में क्यों दर्द हो रहा है?’

कांग्रेस पर मंदिर केस में रोड़ा अटकाने का आरोप लगाते हुए अमित शाह ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण का वक्त भी बता दिया। शाह ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला आ गया है, 4 माह के अंदर आसमान को छूता हुआ प्रभु राम का मंदिर अयोध्या में बनने जा रहा है।

2019 के लोकसभा चुनाव में झारखंड ने 14 में से 12 सीटें मोदी जी को दे दी और संसद के पहले ही सत्र के अंदर जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35A को उखाड़ फेंकने का काम मोदी सरकार ने कर दिया है।

 

[object Promise]

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *