नई दिल्ली। कुछ दिन पहले एक वीडियो वायरल हुआ था। एक वृद्ध फल विक्रेता पर बोतल में गंदा पानी भरकर उसे केलों पर छिड़कने का आरोप लगा रहा है। जिसके बाद वृद्ध भी कान पकड़कर गलती मानता दिख रहा है। पाकिस्तानी मूल के कनाडाई लेखक तारिक फतेह ने वायरल वीडियो को अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर करते हुए लिखा था कि मेरी कम्युनिटी को ये क्या हो गया है। हम मुस्लिम क्या बन गए हैं? इसके जवाब में जावेद अख्तर ने ट्वीट किया, जिसके बाद दोनों के बीच ट्वीटर पर वॉर शुरू हो गया।
Muslim fruit vendor in India caught collecting his pee in a bottle and then sprinkling his urine on bananas for sale What is wrong with my community? Ya Allah, what have we Muslims become?
pic.twitter.com/XZyWFYKvK0— Tarek Fatah (@TarekFatah) April 21, 2020
इस वीडियो को शेयर करते हुए तारिक फतेह ने ट्विटर पर लिखा- ‘मेरी कम्युनिटी को ये क्या गया है। हम मुस्लिम क्या बन चुके हैं।’ जिसके बाद गीतकार जावेद अख्तर (Javed Akhtar) ने नाराजगी जताते हुए तारिक फतेह को जवाब में लिखा- ‘ये क्या बकवास है। अगर कोई मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति इस इरादे से किसी जगह जाएगा तो क्या वह सार्वजनिक तौर पर ऐसा करेगा। क्या वह घर से ही बोतल भरकर नहीं लाएगा। क्या आप इस व्यक्ति का और इस शहर का नाम दे सकते हैं। अपनी जानकारी के स्त्रोत को बदलें।
I must read both my father Jan Nisar Akhtar,shabana’father kaifi Azmi ‘s poems on the birth of Bangla Desh. Tariq saheb We had organised meetings to celebrate the occasion . Sorry you are barking at the wrong tree we and our clan have an impeccable record .
— Javed Akhtar (@Javedakhtarjadu) April 22, 2020
इससे पहले जावेद अख्तर ने एक ट्वीट में तारिक फतेह को विश्व हिंदू परिषद का प्रवक्ता बता दिया। जावेद अख्तर ने ट्वीट करते हुए लिखा- ‘एक समय था जब मैं तारिक फतेह को उनकी बैखौफ लेखनी और ISIS जैसे संगठनों के खिलाफ निडर होकर बोलने के लिए उनकी इज्जत करता था, लेकिन अब वह विश्व हिंदू परिषद के प्रवक्ता की तरह व्यवहार कर रहे हैं। मुझे उन पर दया आती है।’ जिसके जवाब में तारिक फतेह ने ट्वीट किया था- ‘आपने ये बता दिया कि खुद को धर्मनिरपेक्ष बताने वाले और उर्दू बोलने वाले अधिकांश मुसलमानों की त्वचा के नीचे हिंदुओं से नफरत करने वाला एक इस्लामिस्ट रहता है।
Leave a Reply