Jaunpur : विक्षिप्त ने हमला कर 2 लोगों को मार डाला, बचाने आए लोगों पर भी किया वार

[object Promise]

जौनपुर, शाहगंज नगर के भादी खास मोहल्ला निवासी एक विक्षिप्त युवक मुमताज पुत्र सोनू ने मंगलवार की सुबह करीब 6 बजे पत्नी और दो बच्चों पर धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसी दौरान घर के बाहर बीच-बचाव करने पहुंचे तीन अन्य लोगों पर भी हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। युवक द्वारा दो लोगों की जान लेने की जानकारी होने के बाद लोग आक्रोशित हो गए और लोगों ने मुख्य मार्ग पर जाम लगाते हुए मुआवजे की मांग भी की। वहीं जानकारी होने के बाद घटना स्थल का निरीक्षण करने पुलिस टीम पहुंची और वारदात को लेकर स्‍थानीय लोगों से पूछताछ भी की।

[object Promise]
एक विक्षिप्त युवक मुमताज पुत्र सोनू ने मंगलवार की सुबह करीब 6 बजे पत्नी और दो बच्चों पर धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसी दौरान घर के बाहर बीच-बचाव करने पहुंचे तीन अन्य लोगों पर भी हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

घायलों को उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया जहां पर विक्षिप्त युवक की पुत्री हुमेरा (7) और नोनहटटा मोहल्ला निवासी सुलेमा (65) पत्नी अच्छेलाल की उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं हमला करने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय भर्ती कराते हुए शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू करदिया। आरोपी को हिरासत में लेते हुए आवश्यक कार्रवाई में जुटी है। घटना से गुसाई भीड़ ने सड़क जाम कर दिया है, मौके पर पुलिस के अधिकारी पहुंंचे और वारदात की पूरी जानकारी ली।

नगर के भादी खास मोहल्ला निवासी मुमताज़ (30) पुत्र आजम मानसिक रूप से विक्षिप्त है सोमवार की शाम परिवार वाले उसे उपचार के लिए वाराणसी ले जा रहे थे कि इमरान गंज बाजार के समीप गाड़ी से उतर कर भाग निकला। मंगलवार की सुबह घर पहुंचा और अचानक उसने पत्नी व बच्चों पर बांकी से हमला करना शुरू कर दिया। जिससे बेटी हुमेरा (7) और पुत्र मोहम्मद (3) को काफी चोटे आईंंं। बीच बचाव करने पहुंची पत्नी फ़िरदौस (28) व भाई की पत्नी निलोफर (24) पत्नी अफरोज पर भी हमला कर दिया। हमले के बाद फ़िरदौस जान बचाकर बाहर भागी तो रास्ते से दूूध बेचने जा रही वृद्धा सुलेमा (65) पत्नी अच्छेलाल निवासी नोनहट्टा व पड़ोसी मंजूर (36) पुत्र मुनीर ने बीच बचाव किया तो विक्षिप्त ने उन पर बांकी से हमला कर घायल कर दिया।

सभी घायलों को उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया जहां चिकित्सकों ने पुत्री हुमेरा व सड़क के रास्ते दुध बेचने जा रही वृद्धा सुलेमा को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने सभी जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने आरोपी युवक मुमताज को प्रयुक्त बांकी के साथ गिरफ्तार कर लिया। वृद्धा की मौत से आक्रोशित लोगों ने नगर के मुख्य मार्ग स्थित रामलीला भवन चौराहे पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंचे उपजिलाधिकारी राजेश कुमार वर्मा, क्षेत्राधिकारी अंकित कुमार व  कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंच कर लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया और जाम समाप्त हुआ। पुलिस दोनों शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुटी है

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *