Janta Curfew : कोरोना वायरस के खिलाफ जंग शुरू, कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक हर तरफ सुनसान सड़कें, दुकानें बंद

[object Promise]

Janta Curfew Photos: कोरोना वायरस के खिलाफ जंग शुरू हो चुकी है। देश में आज Janta Curfew लागू है, हर क्षेत्र में संगठनों और संस्थानों ने रविवार के लिए पाबंदियों की घोषणा की है। रविवार को गिरजाघरों में होने वाली प्रार्थना ‘संडे मास’ सहित विभिन्न धार्मिक स्थलों में होने वाली नियमित प्रार्थनाओं को स्थगित कर दिया गया है। जेल के कैदियों को अपने परिवार से मिलने पर रोक लगा दी गई है ।  जिसका लोग सपॉर्ट करते दिख रहे हैं। देशभर से ऐसी तस्वीरें आ रही हैं, जिनसे साफ पता चलता है कि प्रधानमंत्री मोदी की अपील का लोगों पर असर हुआ है।

आज जनता कर्फ्यू, हर तरफ सुनसान सड़कें, दुकानें बंद कोरोना वायरस से लड़ने के लिए जनता कर्फ्यू आज सुबह 7 बजे शुरू हुआ है। यह रात 9 बजे तक लागू रहेगा। फिलहाल देशभर से खाली सड़कों, बंद दुकानों की तस्वीरें आ रही हैं।

मणिपुर में खाली सड़क और पुलिस

भरे रहनेवाले दिल्ली के बसअड्डे खाली

महाराष्ट्र का दादर रेलवे स्टेशन जहां रहती है भीड़, वहां न के बराबर लोग

महाराष्ट्र का दादर रेलवे स्टेशन। यहां आमतौर पर भीड़-भाड़ रहती है। आज न के बराबर लोग। विजय प्रताप ने बताया कि हम यहां आने वाले लोगों की आईडी देखेंगे अगर वो मेडिकल वाले हैं, डॉक्टर हैं तो हम उनको जाने देंगे नहीं तो बाहर भेज देंगे।

राजस्थान में दुकान बंद, सड़कें खाली

दिल्ली मेट्रो के बाहर सन्नाटा

​राजस्थान में दुकानें बंद

जम्मू कश्मीर की तस्वीर

जनता कर्फ्यू के बाद डोडा में ऐसी स्थिति।

देहरादून में सन्नाटा

 

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *