JAMMU KASHMIR: DSP देवेंद्र सिंह के रिश्तेदारों के घर पर सुरक्षा एजेंसियों ने मारे छापे, बड़ी मात्रा में हथियार बरामद

[object Promise]

श्रीनगर। सुरक्षा एजेेंसिंयाें ने श्रीनगर में DSP देवेंद्र सिंह के रिश्तेदारों के घरों पर छापा मारा है और एक बैंक ऑफिसर, एक डॉक्टर के घर तलाशी ली है। इसके अलावा श्रीनगर के इंदिरा नगर में स्थित शिव मंदिर की तलाशी भी ली गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, सुरक्षा एजेंसियों ने एक बैंक ऑफिसर, एक डॉक्टर के घर तलाशी भी ली है। इसके अलावा श्रीनगर के इंदिरा नगर में स्थित शिव मंदिर की तलाशी ली है।

सूत्रों ने बताया कि छापेमारी में सेना की 15वीं कोर का पूरा नक्शा, साढ़े सात लाख रुपए और बड़ी मात्रा में हथियार बरामद किए गए हैं। सुरक्षा एजेंसियों को शक है कि देवेंद्र सिंह ने अपने रिश्तेदारों के घर में पैसा छुपा दिया है। छापेमारी के दौरान पूरे इलाके का जायजा लेने के लिए ड्रोन कैमरे का भी इस्तेमाल किया गया है।

आपको बताते जाए कि डीएसपी देवेंद्र सिंह और उसके साथ गिरफ्तार हिज्बुल के दो आतंकियों नवीद बाबू और आसिफ अहमद ने पूछताछ में बताया है कि पाकिस्तान और उसकी खुफिया एजेंसी आईएसआई हवाला के जरिये भारत में आतंकियों को पैसा भेजते थे। सुरक्षा एजेंसियों ने दो नान बनाने वालों से पूछताछ की और इंदिरा नगर के शिव मंदिर की तलाशी की गई है।

दोनों नान मेकर शिव मंदिर में ठहरे थे। एजेंसियां नान मेकर्स से देवेंद्र सिंह के बारे में कुछ जानकारी की जांच कर रही हैं क्योंकि वे उसे भी जानते हैं। देवेंद्र सिंह ने अपने पूछताछ के दौरान उनका नाम लिया था।

[object Promise]

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *