JAMMU AND KASHMIR: सोनमर्ग में 5 लोगों की बर्फीले तूफान से मौत, कुपवाड़ा में 3 जवान शहीद

[object Promise]

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही बर्फबारी जानलेवा साबित होती जा रही है। कुपवाड़ा के माछिल सेक्टर में हिमस्खलन के कारण 3 जवान शहीद हो गए हैं, वहीं एक जवान अभी भी लापता बताया जा रहा है। घाटी में हिमस्खलन की चपेट में आने से 5 लोगों के भी मारे जाने की सूचना है। सेना के सूत्रों के मुताबिक रामपुर और गुरेज सेक्टर में हिमस्खलन की कई घटनाओं की सूचना है।

सेना के सूत्रों ने बताया कि पिछले 48 घंटों में हुई भारी बर्फबारी के कारण, उत्तरी कश्मीर में कई जगह हिमस्खलन की घटनाएं सामने आई हैं। इनमें 3 सैनिकों की मौत हो गई है जबकि एक अभी भी लापता है। सेना के सूत्रों के मुताबिक, हिमस्खलन में फंसे कई जवानों को बचा लिया गया है।

[object Promise]

इसके अलावा मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले में सोनमर्ग के गग्गेनेर क्षेत्र के पास कुलान गांव में हिमस्खलन की चपेट में आने से 5 लोगों की जान चली गई है और कई घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। सेना ने इस इलाके में भी अपना बचाव अभियान शुरू कर दिया है। यह इलाका श्रीनगर से सड़क से कटा हुआ है, यही कारण है कि बचाव दल को यहां पैदल ही पहुंचना पड़ता है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *