श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के नौशेरा सेक्टर में आतंकी से मुठभेड़ में सेना के 2 जवान शहीद हो गए हैं।मिली जानकारी के अनुसार, नौशेरा सेक्टर में आतंकियों से मुठभेड में भारतीय सेना के दो जवान शहीद हो गए। इलाके में सेना का सर्च ऑपरेशन अभियान जारी है। पूरे इलाके की घेराबंदी कर ली गई है और सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। अभी तक इस मुठभेड़ में किसी आतंकी के मारे जाने की खबर नहीं है।
सूत्रों के अनुसार, मुठभेड़ स्थल पर 3 आतंकियों की मौजूद है। कुछ दिनों पहले लाइन ऑफ कंट्रोल (एलओसी) के जरिए आतंकवादियों ने घुसपैठ की होगी। मंगलवार को कुछ स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधि देखी। स्थानीय लोगों की सूचना पर सुरक्षा बलों ने आज तलाशी अभियान शुरू किया। इस दौरान सुरक्षा बलों पर आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी और अभी भी रूक-रूक कर फायरिंग हो रही है।
JAMMU AND KASHMIR: सेना के दो जवान शहीद नौशेरा सेक्टर में आतंकवादियों की मुठभेड़ में
[object Promise]
[object Promise]
Leave a Reply