श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले के अवंतीपोरा में मंगलवार को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में 3 आतंकी को ढेर कर दिया है। सुरक्षाबलों को पुलवामा जिले के अवंतीपोरा में एक घर में 2 से 3 आतंकियों के छिपे होने की खबर सेना को मिली थी। इसके बाद सेना ने उस घर को चारों तरफ से घेर लिया था। सीआरपीएफ और जम्मू कश्मीरक पुलिस के सांझा ऑपरेशन था।
आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने घर को चारों तरफ से घेर लिया था। सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली थी कि त्राल में आतंकी गश्त लगाए बैठे हैं, जो घाटी में किसी बड़ी वारदात को अंजाम दे सकते हैं। आतंकवादियों द्वारा सुरक्षा बलों पर गोली चलाने के बाद मुठभेड़ शुरू हो गई थी। वहीं जम्मू-कश्मीर में राजोरी के नौशेरा सेक्टर में भारतीय सेना की पोस्ट पर आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। इस फायरिंग में सेना के एक जूनियर कमीशंड ऑफिसर (जेसीओ) शहीद हो गए। आतंकियों ने एलओसी के 500 मीटर अंदर यह गोलाबारी की है।
सैन्य सूत्रों ने बताया कि आतंकियों और बैट ने मिलकर स्नाइपर से भारतीय पोस्ट पर निशाना बनाया है। जिसमें जेसीओ सुनील शहीद हो गए हैं। सेना ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर आतंकियों और बैट सैनिकों के खिलाफ तलाशी अभियान शुरू किया।
Leave a Reply