JAMMU AND KASHMIR: मिली कामयाबी सुरक्षा बलों को ,दबोचा हिजबुल के 2 आतंकियों को

[object Promise]

श्रीनगर। सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले के नारानाग क्षेत्र से हिजबुल मुजाहिदीन के दो आतंकवादियों को दबोच लिया है। पकड़े आतंकवादियों के पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद भी बरामद हुआ है। ये आतंकी जम्मू के राजौरी जिले के बताए गए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, सुरक्षाबलों को सूचना मिली थी कि इलाके में दो आतंकवादी छिपे हुए हैं। इनकी तलाश में सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान सुरक्षाबलों ने दोनों को दबोच लिया। इनसे भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किया है। आतंकियों से पूछताछ जारी है। पूछताछ से पता चला है कि वे दोनों जम्मू के राजौरी जिले के हैं और आतंकवादी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के लिए काम करते हैं।

सूत्रों ने बताया कि जिन आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है वो अन्य आतंकवादियों के लिए गाइड का काम करते थे। इसके साथ ही वह नारनाग इलाके में आतंकी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *