JAMMU AND KASHMIR: दूसरे राज्य के तीन लोगों की बौखलाए आतंकियों ने 3 दिन में की हत्या

[object Promise]

चंडीगढ़/श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों की कार्रवाई से आतंकी बौखला गए हैं। इसलिए तीन दिन के अंदर बाहरी राज्य के तीन लोगों की हत्या कर दी है। आपको बताते जाए सुरक्षा बलों ने बुधवार काे अनंतनाग में तीन आतंकियों काे मार गिराया था।

मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार को शोपियां में आतंकियों ने एक सेब व्यपारी की गोली मारकर हत्या कर दी। यह सेब व्यापारी पंजाब का रहने वाला था। वहीं पुलवामा में आतंकियों ने छत्तीसगढ़ के एक प्रवासी मजदूर को भी निशाना बनाकर हत्या कर दी। इससे पहले 14 अक्टूबर को शोपियां में राजस्थान के ट्रक ड्राइवर को दो आतंकवादियों ने गोली मार कर हत्या कर दी थी।

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में बुधवार को आतंकियों ने 2 व्यापारियों को गोली मारी। इसमें एक की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मृतक की पहचान चरणजीत सिंह के रूप में हुई है, जो पंजाब के फाजिल्का के रहने वाले थे। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ट्वीट कर बताया कि शोपियां में आतंकवादियों द्वारा मारे गए चरणजीत सिंह के शव को उनके पैतृक गांव फाजिल्का लाने के लिए मेरी सरकार जम्मू-कश्मीर के अधिकारियों के संपर्क में है। पाकिस्तानी आतंकवादियों को नृशंस हमलों को जारी रखने की अनुमति नहीं दी जा सकती है।भारत सरकार कड़ी कार्रवाई करे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *