[object Promise]
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में अपने जन संपर्क कार्यक्रम के तहत नौ केंद्रीय मंत्रियों ने जम्मू क्षेत्र में रविवार को नौ जगहों का दौरा किया। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी कटरा गईं व महेंद्रनाथ पांडेय ने धनशल का दौरा किया। अर्जुन राम मेघवाल व जी.मुरलीधरन ने कठुआ, जबकि अनुराग ठाकुर व पीयूष गोयल ने जम्मू में जन संपर्क कार्यक्रम में भाग लिया।
इसके अलावा केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने उधमपुर का दौरा किया, आर.के.दोधा व अश्विनी चौबे ने सांबा का दौरा किया। यह 36 केंद्रीय मंत्रियों का सप्ताह भर लंबी यात्रा का दूसरा दिन था। इन मंत्रियों को जम्मू-कश्मीर भर में 60 जगहों का दौरा करना है। यह अनुच्छेद 370 को रद्द करने के बाद केंद्र के जन संपर्क कार्यक्रम का हिस्सा है।
[object Promise]
मंत्री जम्मू-कश्मीर का दौरा समूहों में कर रहे हैं और सरकारी अधिकारियों से मुलाकात कर रहे हैं। वे केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में लोगों को सूचित करने के लिए जन संपर्क कार्यक्रम का आयोजन कर रहे हैं।
Leave a Reply