JAMMU AND KASHMIR:पकड़े गए आतंकी ने किए DSP देवेंद्र सिंह के बारे में ये अहम खुलासे, यहां जानें

[object Promise]

श्रीनगर। पुलिस को जम्मू-कश्मीर के डीएसपी देवेंद्र सिंह के साथ गिरफ्तार हिज्बुल आतंकी नवीद बाबू ने कुछ नई बातों का खुलासा किया है। मिली जानकारी के अनुसार, नवीद का भाई चंडीगढ़ में पढ़ाई कर रहा है। इसके मां-बाप दिल्ली में रहते हैं। पूछताछ में यह बात सामने आई कि वह अपने माता-पिता से मिलना चाहता था। पिछले साल उसने जम्मू में अपने माता-पिता के साथ कुछ समय गुजारा था। इस दौरान डीएसपी देवेंद्र सिंह ने उनकी सहायता की थी।

नवीद ने कश्मीरी आतंकवादियों के फंडिंग के बारे में कई अहम जानकारी प्रदान की है। यह पैसा स्थानीय स्तर पर एकत्र किया जाता है। जांच एजेंसियों ने हथियार सप्लायर और कोरियर के बारे में भी जानकारी दी है। जांच एजेंसियों को पता चला है कि देवेंद्र सिंह आतंकियों के साथ मिलकर सिर्फ दिल्ली को दहलाने की साजिश नहीं रच रहा था, बल्कि उसके निशाने पर जम्मू, पंजाब और चंडीगढ़ भी हैं।

आतंकियों को दिल्ली के अलावा कई और राज्यों में भी धमाके करने का जिम्मादारी सौंपी गई है। इस पूरी वारदात को अंजाम देने के लिए कई और आतंकियों को शामिल किया जाना था लेकिन उसके पहले ही इसका पर्दाफाश हो गया। लिजाहा जांच एजेंसियां डीएसपी की गिरफ्तारी को बड़ी कामयाबी मान रही हैं।

पुलिस के अनुसार, पुलवामा में जब वह डीएसपी के रूप में तैनात था, तब 25-26 अगस्त 2017 को यहां आतंकवादियों की ओर से एक फिदायीन हमले का सामना करने में उनकी भागीदारी के लिए उन्हें पदक प्रदान किया गया था। इससे पहले एक मीडिया में यह खबर चल रही थी कि पिछले साल देवेंद्र सिंह को वीरता के लिए राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। आपको बताते जाए कि हिज्बुल मुजाहिदीन के आतंकी नवीद बाबू के साथ डीएसपी देवेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया गया था।

[object Promise]

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *