Jagdeep Dhankhar:उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़ ने हरियाणा के कैथल में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कहा – देश विकास के पथ पर तीव्रता से आगे बढ़ रहा है। आज देश का जो मान-सम्मान प्रतिष्ठा है वह आज से पहले कभी नहीं रही है। देश के विकास में संतों का अहम योगदान रहा है। आज हम अपने देश को जहां देख रहे हैं इसकी हमने कभी कल्पना नहीं की थी। अंग्रेजो ने हमारे देश पर २०० साल तक राज किया, हमें गुलाम बनाकर रखा लेकिन आज हमने अर्थव्यवथा के मामले में अंग्रेजों को पछाड़ दिया। आज हम विश्व की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवथा के रूप में उभरे हैं। यह हम सभी के लिए गर्व की बात है।
उन्होंने आगे कहा- दशक के अंत में हम देश की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवथा बन जायेंगे। आज से पहले जब राम मंदिर की बात होती थी तो कई लोगों को संदेह था क्या कभी ऐसा होगा की अयोध्या में राम मंदिर बन पाएंगे। लेकिन आज यह सच हुआ मंदिर बन रहा है। भारत के विकास में भारत के संतों का अमूल्य योगदान रहा है। वहीं हरियाणा के विकास के लिए हरियाणा सरकार का योगदान सराहनीय है। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की काफी सराहना की है।
उन्होंने आगे कहा – किसानों से देश की पहचान हैं। किसान भारत की अर्थव्यवथा की रीढ़ हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने घोषणा करते हुए कहा – कि कैथल में बन रहे मेडिकल कॉलेज का नाम धन्ना भगत के नाम पर रखा जाएगा। आज भारत बदल रहा है। लोग विकास को समझ रहे हैं। एक सरकारी योजना के तहत 11 करोड़ से ज्यादा किसानों को 2.25 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का भुगतान किया गया है।
इस दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने घोषणा की ओर कहा – कैथल में बन रहे मेडिकल कॉलेज का नाम धन्ना भगत के नाम पर रखा जाएगा।
Leave a Reply