Ashram News नई दिल्ली । अदिति पोहनकर को नेटफ्लिक्स वेब सीरीज़ ‘शी’ में उनकी भूमिका के लिए बहुत प्रशंसा और सराहना मिली है। हालांकि, एमएक्स प्लेयर की वेब सीरीज ‘आश्रम’ में परमिंदर उर्फ पम्मी की भूमिका निभाने वाली अदिति पोहनकर ने इसकी शूटिंग के दौरान अपने अनुभव साझा किए। अदिति ने बताया कि उन्होंने प्रोफेशनल इंटरनेशनल रेसलर संग्राम सिंह से ट्रेनिंग ली थी। उनकी ट्रेनिंग हर दिन लंबे समय तक चलती थी। अपने रोल के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि यह रोल दर्शकों को जितना आकर्षक लगा, मेरे लिए उतना ही चैलेंजिंग था। वह कहती हैं, ‘बॉबी सर के साथ कुश्ती आसान नहीं थी, मैं उनका आधा वजन हूं, लेकिन बॉबी सर के साथ कुश्ती का मजेदार तथ्य यह था कि वह मुझसे ज्यादा इस सीन को करने से डरते थे।’
अदिति पोहनकर ने आगे कहा कि आश्रम की शूटिंग के दौरान मुझे काफी चोटें आई हैं और मैं अब भी उनसे उबर रही हूं। वह कहती हैं कि इस वेब सीरीज़ को दर्शकों से जितना प्यार और सराहना मिली है, मुझे लगता है कि यह चोट कुछ भी नहीं है। बॉबी देओल और प्रकाश झा के साथ आश्रम में अदिति के कौशल को विश्व स्तर पर पहचाना गया है। एमएक्स प्लेयर पर आश्रम का तीसरा सीजन 3 जून को रिलीज होने जा रहा है। इस बार बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा गुप्ता सोनिया के किरदार में नजर आएंगी और बाबा निराला पूरी तरह सोनिया के रंग में रंगे नजर आ रहे हैं।
Leave a Reply