विदेश– ईरान की ओर से एक बार पुनः सऊदी अरब को चेतावनी दी गई है। जिसमे ईरान ने साफ कहा है कि अगर हमारा सब्र का बांध टूट गया तो शीशे का महल टूट जाएगा।
उन्होंने आगे कहा, हनारा रणनीतिक सब्र कितने दिन रहेगा इसकी हम गारंटी नही ले सकते हैं। अगर हनारा सब्र टूट गया। तो सऊदी अरब का शीश महल टूट कर बिखर जाएगा।
अगर ईरान ने सजा देना शुरू किया। तो स्थिति बेहद निराशाजनक होगी। हालाकि आप यह जानते हैं कि ईरान सजा देना जानता है। हमारी सजा से आपके यहाँ सब बिखर सकता है।
जानकारी के लिए बता दें ईरान में इस समय हिजाब को लेकर महिलाएं प्रदर्शन कर रही है। जगह जगज हिजाब जलाए जा रहे हैं। वही ईरान का मानना है कि उसके यहां जो प्रदर्शन आज हो रहा है उसको अमेरिका और सऊदी अरब के साथ अन्य पड़ोसी देशों ने हवा दी है।
इस्माइल खतीब ने कहा सऊदी अरब को चेताते हुए कहा, एक देश की तरक्की अन्य देश से जुड़ी होती है। अगर आप चाहते हैं कि सब स्थिर रहे तो आपको अपने पड़ोसी के खिलाफ साजिश नही रचनी चाहिए।
अगर एक देश मे अस्थिरता आती है। तो इसका प्रभाव सिर्फ उस देश तक ही नही रहता बल्कि उससे आसपास के पड़ोसी देश भी प्रभावित होते हैं। ईरान की अस्थिरता का प्रभाव सऊदी अरब पर देखने को मिल सकता है।
Leave a Reply