म्यूजिक कॉन्सर्ट में स्टेज पर इंटरनेशनल रैपर की सरेआम चाकू से हत्या

लॉस एंजिल्स, अमेरिका में म्यूजिक इवेंट के दौरान इंटरनेशनल रैपर डैरेल कैल्डवेल को चाकू से हमला करके मौत के घाट उतार दिया। रैपर डैरेल की जब हत्या की गई जब वो अमेरिका के लॉस एंजिल्स में एक म्यूजिक कॉन्सर्ट में परफॉर्म करके स्टेज से जा रहे थे।

इसी दौरान किसी बात पर उनकी कहासुनी हो गई है, जिसके बाद आरोपी ने उन पर चाकू से वार कर दिया। घटना शनिवार (18 दिसंबर) की है। रैपर डैरेल कैल्डवेल को ‘ड्रेको द रूलर’ के नाम भी पहचाना जाता है। उनको पूरा नाम डैरेल कैल्डवेल ड्रेको द रूलर था। 28 वर्षीय रैपर की म्यूजिक कॉन्सर्ट में हत्या रविवार को लॉस एंजिल्स में हुई घटना से संगीत की दुनिया में शोक की लहर इस फैल गई है।

म्यूजिक इवेंट में तेजी से उभरते हुए हिप हॉप स्टार को स्टेज के पीछे ही चाकू से मार दिया। ड्रेको के पब्लिसिस्ट स्कॉट जौसन ने न्यूज एजेंसी एएफपी को उनकी मौत की पुष्टि की है। 28 वर्षीय रैपर का असली नाम डेरेल कैल्डवेल था, उनको वीकेंड पर वन्स अपॉन ए टाइम इन एलए कॉन्सर्ट में हिप हॉप स्टार्स स्नूप डॉग, 50 सेंट और आइस क्यूब भी परफॉर्म करने वाले थे।

 रिपोर्ट के मुताबिक ड्रेको परफॉर्म करके जब बैक स्टेज से जा रहे थे तो वहां मौजूद किसी शख्स ने उनका झगड़ा हो गया। कहासुनी इतनी बढ़ थी कि आरोपी ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। वहीं लॉस एंजिलिस पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस हत्या के मामले में अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *