असेंबली के अंदर सांसद चौधरी जमील कुर्ता उठा कर तोंद को नंगा कर लगे खुजाने, पाकिस्तानी माथिरा हिरोइन ने कहा-इंसान बनो, सांड नहीं!”

सांसद चौधरी जमील को लोग ‘इंसान’ बनने की सलाह दे रहे हैं। पाकिस्तान की एक हिरोइन हैं मथिरा। इन्होंने भी सलाह दी है सांड नहीं बनने की। अब यह सलाह भी वायरल हो गई है। पाकिस्तान मुस्लिम लीग (नवाज) यानी पीएमएल-एन के एक सांसद हैं। नाम है चैधरी जमील। इन्हीं का एक वीडियो वायरल हुआ है।

वायरल वीडियो में वो पेट खुजा रहे हैं। हम सब भी खुजाते हैं, लेकिन कैसे और कहाँ खुजाते हैं इसकी नई परिभाषा चैधरी जमील ने पेश की है। पाकिस्तानी संसद में पिछले दिनों बहुत हंगामा रहा। एक सरकार गिरी, नई बनी भी। पीएम से लेकर मंत्रियों तक के चेहरे बदले। कुछ नहीं बदली तो वहाँ के सांसदों की तस्वीर और हरकतें। हरकतें ऐसी कि वहाँ की हिरोइनों तक को कमेंट करना पड़ रहा है।

पाकिस्तान नेशनल असेंबली मतलब वहाँ की संसद। संसद के अंदर चैधरी जमील एक सोफेनुमा कुर्सी पर बैठे हुए। बैठे-बैठे वो कुर्ता उठा कर, मोटे-भद्दे तोंद को नंगा करके खुजाने का आनंद लेते हैं। यही वीडियो वायरल हुआ है।

“मुझे माफ कीजिए, मैं किसी का मजाक नहीं उड़ा रही। खुजली करना नॉर्मल है लेकिन इसे सुपर प्रोफेशनल जगह पर मत कीजिए। आप इंसान हैं३ जानवर नहीं। ये वीडियो तो सच में३ अल्लाह माफ करे मैं किसी का मजाक नहीं बना रही लेकिन पब्लिक प्लेस में इस तरह की हरकत करने वाला शख्स जानवर की तरह है।”

इसके अलावा मथिरा ने इंस्टाग्राम वीडियो पर ही कॉमेंट बॉक्स बना कर उसमें लिखा है “खुजली करना नॉर्मल है लेकिन इसे हमें मत दिखाओ कि कैसे करना है इंसान बनो, सांड नहीं!”

महेंद्र सिंह धोनी की बहुत बड़ी फैन हैं माथिरा। वो इसलिए क्योंकि पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने जब इनको एक ही होटल में ठहरने के बावजूद ऑटोग्राफ नहीं दिया था तो धोनी ने नाराज मथिरा को स्पेशल ऑटोग्राफ देकर खुश कर दिया था।

मथिरा धोनी की इतनी बड़ी फैन हैं कि एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि भारत चाहे तो पूरा पाकिस्तान ले ले३ लेकिन धोनी को दे दो।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *