महंगाई अभी आसमान छुएगी, सरकार को करना चाहिए विचार:- राहुल

देश| पांच राज्यों में हुई करारी हार के बाद भी कांग्रेस के हौसले बुलंद हैं। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी कांग्रेस को। पुनः अस्तित्व में लाने की रणनीति बना रही है। वही राहुल गांधी की हिम्मत अभी बरकरार है। वह पहले की भांति अपने सवालों से सत्ताधारी दल को भेदने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। वह लगातार देश मे बढ़ती महंगाई को लेकर मोदी सरकार पर कटाक्ष करते नजर आ रहे हैं।

अब इस बीच उन्होंने एक ट्वीट कर पुनः केंद्र सरकार से सवाल किया है। उन्होंने कहा है कि महंगाई अभी ओर आसमान छुएगी। सरकार को देश की जनता का हित सोचना चाहिए। आज कच्चे तेल की कीमत 100 बैरल से अधिक है। खाद्य सामग्री में 22 फीसदी के उछाल की उम्मीद है। भारत सरकार को जल्द ही इसपर कार्यवाही करनी चाहिए और जनता के हित के विषय मे सोचना चाहिए।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *