भारत का विदेश पर्यटन 42 अरब डॉलर के पार जाएगा होंगे बड़े बदलाव, पढ़े रिपोर्ट

भारत: भारत मे विदेशी पर्यटकों से अच्छा व्यापार होता है। एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारत साल 2024 तक विदेशी पर्यटन व्यापार 42 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक कर लेगा। वही भारत सरकार विदेशी व्यापार को बढ़ावा देने के लिये अब कुछ नीतिगत बदलाव करने जा रही है।

फिक्की के सहयोग से नांगिया एंडरसन एलएलपी द्वारा तैयार की गई इस रिपोर्ट ने दावा किया है कि भारतीय पर्यटकों व यात्रियों के लिये यात्रा का अनुभव और शानदार बनाने के लिये रणनीति बना ली गई है। सरकार को लोकप्रिय गंतव्यों के लिए सीधे संपर्क को बढ़ावा देने, विदेशी क्रूज जहाजों को भारतीय जल पर संचालित करने की अनुमति देने के अलावा ठोस और समन्वित प्रयास करने चाहिए।
नांगिया एंडरसन एलएलपी की पार्टनर (सरकार और सार्वजनिक क्षेत्र) पूनम कौर ने कहा कि विदेशी प्रतिनिधिमंडलों और उनकी नीतियों की सकारात्मक प्रतिक्रिया के साथ ही हमारी सरकार निश्चित रूप से इनबाउंड और आउटबाउंड दोनों पर्यटकों के लिए द्विपक्षीय संबंध स्थापित कर सकती है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *