युक्रेन से 3 सप्ताह बाद भारत आएगा भारतीय छात्र नवीन का शव, पिता ने कही यह बात

कर्नाटक| युक्रेन रुस के बीच जारी युद्ध को आज 24 वां दिन हो गया है। युक्रेन में अभी भी तबाही का मंजर जारी है। रूस में पूरे युक्रेन को तबाह कर दिया है। वही युक्रेन के कीव में हुई गोलीबारी से मृत हुए भारतीय छात्र नवीन शेखरप्पा ज्ञानगौदार का पार्थिव शरीर सोमवार को भारत लाया जाएगा। बता दें नवीन की मौत 1 मार्च को हुई थी। नवीन युक्रेन में मेडिकल की पढ़ाई कर रहे थे यह मेडिकल यूनिवर्सिटी में MBBS के छात्र थे।

बताते चले नवीन के पिता ने अपने बेटे का देह दान करने का फैसला लिया है। वही कर्नाटक के मुख्यमंत्री बासवराज बोम्मई ने नवीन के पिता को 25 लाख रुपये का चेक दिया था व परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की बात कही गई है। 
सूत्रों के मुताबिक नवीन का पार्थिव शरीर सोमवार को बेंगलुरु पहुंचेगा। नवीन के पिता ने इसकी जानकारी देते हुए कहा, मेरे बेटे का पार्थिव शरीर सोमवार 21 मार्च को सुबह 3 बजे बेंगलुरु पहुंचेगा। हम परंपरा के अनुसार पूजा करवाएंगे और अंतिम दर्शन के बाद बेटे का देह दान मेडिकल स्टडीज के लिए एसएस हॉस्पिटल देवनगरी को शरीर दान कर देंगे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *