पाकिस्तान में हुई भारत की तारीफ आजादी की रैली में इमराम बोले भारत है आजाद मुल्क , दिखाया वीडियो

Pakistan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने वैसे तो कई बार भारत की तारीफ की है और उसकी नीतियों को सराहा है। लेकिन कल इमराम खान से पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भारत का जिक्र किया और भारत के विदेश मंत्री का एक वीडियो अपनी रैली के दौरान चलाया। 

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने पाकिस्तान की 75वीं वर्षगांठ पर लाहौर में हुई अपने पार्टी पाकिस्तान तहरीके इंसाफ़ की रैली में कहा की भारत ने अमेरिका के दवाब को नकाराते हुए रूस से तेल खरीद। यह स्वतंत्र देश की पहचान है। 
उन्होंने कहा, भारत हमेशा अपने देश के लोगो का हित देखता है। अमेरिका के दबाव के बाद भी अगर भारत से सस्ते दामो में रूस से तेल खरीदा तो इसका प्रमुख कारण जनहित था। लेकिन हमारे यहां नवाज शरीफ सरकार कहती है कि अमेरिका के बिना समर्थन के जीना आसान नही है।
इमराम खान ने अपनी रैली के दौराम भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर का वीडियो लोगो के बीच साझा किया। उन्होंने कहा भारत ने अपने विदेश मंत्री से कहा था कि वह रूस से तेल न खरीदे क्योंकि अमेरिका के साथ उनके राजनीति सम्बंध है। इस पर भारत के विदेश मंत्री ने क्या कहा सुनिये। इसके बाद इमरान ख़ान ने रैली के एक बड़े स्क्रीन पर जून 2022 का भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर का एक वीडियो चलाया।
ये वीडियो स्लोवाकिया में हई ‘ग्लोबसेक-2022 ब्रातिस्लावा फ़ोरम’ का था इस वीडियो में जब एस जयशंकर से रूस से तेल खरीदे जाने के परिपेक्ष्य में सवाल किया गया तो उन्होंने इसका जवाब दिया। कोई भी देश हमे भारत के लिये बेहतर डील करने से नही रोक सकता है। उनके इस बयान ने काफी सुर्खियां बटोरी थी।
वही इमराम खान ने पाकिस्तान में उनका वीडियो चलाकर कहा इसे कहते हैं आजाद मुल्क यह होती है आजादी। उन्होंने आगे कहा, हमारे यहाँ इंपोर्टड हुकूमत जब आई, तब तक हमने रूसियों से सस्ता तेल लेने की बात कर ली थी. लेकिन इनकी हिम्मत नहीं थी की यह अमेरिका से यह कहें कि हमारे लोग महंगाई झेल रहे हैं।
उन्होंने नवाज शरीफ की सरकार पर हमला बोला और कहा, भारत जो हमारे साथ आजाद हुआ। वो इतना खुद्दार है कि वह अपने हित को ध्यान में रखते हिये अपनी पॉलिसी बनाता है। लेकिन हमारे यहां ऐसी सरकार आ गई है जो उनके पैरों में पड़ी हुई है। इमराम खान ने पाकिस्तान की मौजूदा सरकार पर यह आरोप लगाया की वह अमेरिका के दवाब में आ गई और उसने रूस से तेल नही खरीदा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *