रूस युक्रेन को लेकर भारत ने व्यक्त किया अपना मत

विदेश– युक्रेन और रूस के मध्य जारी युद्ध को आधा साल हो चुका है। इस युद्ध का प्रभाव वैश्विक स्तर पर देखने को मिल रहा है। भारत कई दफा इस मसले पर अपना रुख स्पष्ट कर चुका है। 
भारत ने हमेशा यही कहा है कि दोनो देशो को आपसी सूज बूझ का परिचय देते हुए। बातचीत के माध्यम से इस युद्ध को सुलझा लेना चाहिए।
लेकिन दोनो देश अपनी जिद्द पर अड़े हुए हैं और यह युद्ध टलने का नाम नही ले रहा है। वही अब इस मामले पर एक बार पुनः भारत ने अपना पक्ष रखा है। भारत ने कहा है कि, युक्रेन को लेकर उसका क्या रुख है यह जन केंद्रीत होगा। 
लेकिन संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में यह भी कहा कि भारत खाद्य, ईंधन और उर्वरकों की कीमतों में बढ़ोतरी से प्रभावित देशों का समर्थन करना भी जारी रखेगा।
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में उप स्थायी प्रतिनिधि राजदूत आर. रवींद्र ने UNSC की ब्रीफिंग में कहा, हम युक्रेन की मानवीय मदद कर रहे हैं और अपने पड़ोसी देशों की आर्थिक। आज कई देश , ईंधन और उर्वरकों की बढ़ती कीमतो से परेशान हैं। इन कीमतों में उछाल रूस-यूक्रेन संघर्ष का ही परिणाम है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *