Breakingnews:- बीजेपी प्रवक्ता नुपुर शर्मा द्वारा पैगम्बर मोहम्मद पर टिप्पणी के बाद से भारत समेत कई मुस्लिम देशों में मुस्लिम इनका विरोध कर रहे हैं। वही अब कुवैत के सांसद ने अपने यहां की सरकार से यह अनुरोध किया है कि वह भारत पर नुपुर के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने का दवाब बनाये।
50 सदस्यीय नेशनल एसेंबली के 30 सासंदों ने एक संयुक्त बयान जारी कर घर इस घटना की कड़ी निंदा की है उन्होंने कहा है भारत मे मुस्लिम के साथ अभद्र व्यवहार हो रहा है यहां पैगम्बर पर की अभद्र टिप्पणी पर प्रदर्शन कर रहे मुसलमान के साथ दुर्व्यवहार हो रहा है। मुसलमान शांति पूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे लेकिन भारत मे पुलिस ने उनके साथ अभद्रता की और उनके खिलाफ गलत कार्यवाही की।
कुवैत टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक कुवैत के हजारों लोग सोशल मीडिया प्लेटफार्म के जरिए भारत का विरोध कर रहे हैं और उनकी मांग के की उनके नबी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में नुपुर शर्मा को सख्त से सख्त सजा दी जाए। उन्होंने कहा है कि भारत मे जिस प्रकार का व्यवहार मुस्लिम के साथ हो रहा है वह निंदनीय है। लोगो को इस नीति पर नहीं चलना चाहिए और सभी का सम्मान करना चाहिए। वही उन्होंने अन्य मुस्लिम देशों से भारत मे मुसलमान के साथ हो रहे व्यवहार को लेकर अपील की है कि भारत की इस नीति का वह लोग विरोध करें।
Leave a Reply