यूक्रेन के लिए बढ़ा खतरा, पुतिन के आदेश पर रशियन सेना घुसी यूक्रेन में

विदेश| यूक्रेन रूस के बीच जारी विवाद तेज होता जा रहा है। दोनो के बीच युद्ध की स्थिति बन चुकी है। इनके बीच के विवाद ने पूरे विश्व की चिंता को बड़ा दिया है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने रूसीय सेना को पूर्वी यूक्रेन में प्रवेश करने के आदेश दे दिए हैं। यह आदेश कहीं न कहीं युद्ध के संकेत दे रहा है। रूस इस व्यक्त किसी की नहीं सुन रहा है इस मामले में उसे पश्चिमी देशों ने समझाया था लेकिन उसने उनकी भी बात को अनसुना कर दिया है। 

सूत्रों के अनुसार रूस का यह आदेश यूक्रेन के लिए बड़ा संकट साबित हो सकता है और एक भीषण युद्ध को निमंत्रण दे रहा है। बता दे इससे पूर्व क्रेमलिन के नेता पुतिन ने यूक्रेन के दोनेत्सक व लुहांस्क क्षेत्रों को अलग स्वतंत्र देश का दर्जा दे दिया था। इससे यूक्रेन की सीमा पर तैनात 1,90,000 रूसी सेना के लिए इन क्षेत्रों में घुसने का रास्ता साफ हो गया था। 
इससे पहले पुतिन ने रक्षा मंत्रालय को आदेश दिया था की अब विद्रोहियों के इलाके में शांति स्थापित करने का समय आ गया है जल्द ही इसकी तैयारी की जाए। बता दें आज ही भारत ने अपनी एयर इंडिया की एक विशेष फ्लाइट यूक्रेन भेजी है जिससे यूक्रेन में रह रहे भारतीय लोगों को भारत लाने का काम किया जाएगा। यह फ्लाइट 200 सींटो की क्षमता वाली है। अमेरिका में भारत के 20,000 से ज्यादा लोग निवास करते हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *