2022 के विधानसभा चुनाव में सभी लोग समाजवादी पार्टी से माननीय अखिलेश यादव जी को मुख्यमंत्री बनायेंगे

मोहित गुप्ता की रिपोर्ट 

हरदोई, जनपद मे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव/ राज्यसभा सांसद  विशंभर निषाद संरक्षक एकलव्य मानव संदेश के नेतृत्व में पूरे उत्तर प्रदेश में कश्यप कहार गौड़ गुड़िया केवट मल्लाह निषाद बिंद माझी मझवार बाथम तुरैहा राजभर मछुआ धीमर धीवर आदि 17 उप जातियों  को अनुसूचित जाति में शामिल करने को लेकर महामहिम राष्ट्रपति महोदय जी को संबोधित ज्ञापन स्पीड पोस्ट व जीमेल द्वारा भेजा गया। समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश महासचिव संजय के नेतृत्व में जनपद हरदोई के सैकड़ों गांवों में कश्यप समाज के 17 उप जातियों के लोग अपने अपने गांव में एकत्रित होकर अपने हक को लेकर आवाज उठाने का कार्य किया।

ज्ञापन के माध्यम से सभी ने महामहिम राष्ट्रपति महोदय  से 17 उप जातियों को उत्तर प्रदेश में अनुसूचित जाति में शामिल करने की मांग की ।सपा नेता संजय कश्यप ने कहा कि आने वाले 2022 के विधानसभा चुनाव में सभी लोग समाजवादी पार्टी को मजबूत कर माननीय अखिलेश यादव जी को उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री की गद्दी पर बैठाने का कार्य करेंगे ।सभी 17 उपजातियां समाजवादी पार्टी के साथ है। इस मौके पर संतराम कश्यप श्रीराम कश्यप सुमन कश्यप राम शंकर कश्यप अनुराग कश्यप अनूप कश्यप संदीप कश्यप कलेक्टर कश्यप मिथिलेश कश्यप श्यामू कश्यप घनश्याम कश्यप राहुल कश्यप प्रकाश कश्यप सुरेश चंद कश्यप प्रमोद कश्यप राम नरेश कश्यप साधु कश्यप अनूप कश्यप दिनेश कश्यप अनिल कश्यप  सुनील कश्यप अटल बिहारी कश्यप रामप्रताप कश्यप टीकाराम कश्यप संदीप कश्यप नरेश कश्यप रिंकू कश्यप सर्वेश कश्यप कुलदीप कश्यप रमाकांत कश्यप अजय कश्यप आदि लोग मौजूद रहे

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *