इमरान की पार्टी ने जीता पंजाब अब पाक की राजनीति में होगा बदलाव

पाकिस्तान: पाकिस्तान की राजनीति में इमरान खान ने शानदार वापसी की है। क्योंकि इमरान ख़ान की पार्टी पीटीआई ने पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की ओर अपनी सरकार बनाने का कदम बढ़ा दिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पीटीआई ने पंजाब प्रांत में हुए उपचुनाव में 20 में से 15 सींटो पर जीत हासिल की है। वही चार सीटें पीएमएल-क्यू को मिली हैं. और एक सीट पर निर्दलीय विधायक की जीत हुई है।

पीटीआई द्वारा पंजाब प्रांत में जीत हासिल करने के बाद पंजाब विधानसभा में पीटीआई के विधायकों की संख्या 188 हो गई है जबकि बहुमत के लिए केवल 186 विधायकों की आवश्यकता होती है। अब इन आकड़ो के अनुसार पंजाब में पीटीआई की सरकार बनना निश्चित हो गया है। सूत्रों का कहना है कि 22 जुलाई को पंजाब में चौधरी परवेज़ इलाही को मुख्यमंत्री घोषित किया जाएगा।
 

 

 

पंजाब में हुई पीटीआई की जीत के बाद इमरान खान ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर ट्वीट कर कहा, अब निष्पक्ष चुनाव करवाने की जरूरत है। क्योंकि इसके अलावा यदि कोई अन्य कदम उठता है तो वह राजनीतिक अस्थिरता और आर्थिक अफ़रा-तफ़री लेकर आएगा। जानकारी के लिए बता दें नेशनल असेंबली में विश्वास मत हारने के बाद इमरान ख़ान सत्ता से बेदखल हो गए थे. और पंजाब प्रांत में भी मौजूदा पीएम शहबाज़ शरीफ़ के बेटे ने पंजाब के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। लेकिन अब पीटीआई की पंजाब विजय ने पाकिस्तान की राजनीति में इमरान की मजबूत पकड़ बनाई है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *