डेस्क। सरकार बचाने के लिए इमरान खान की पार्टी पीटीआई ने भले ही शुक्रवार को संसद के पटल पर अविश्वास प्रस्ताव रखने से पहले ही कार्यवाही को स्थगित कर दिया हो, लेकिन इससे इमरान सरकार पर संकट टला नहीं बल्कि दोगुना हो गया है।
इमरान खान चाहते थे कि महीना खत्म होने तक उनकी पार्टी को बागी सांसदों से बात करने की मोहलत मिल जाए लेकिन इससे पहले ही सत्ताधारी दल के करीब 50 मंत्री सियासी मोर्चे से ‘लापता’ नज़र आ रहे हैं।
ऐसी संभावना है कि संकट में घिरे खान रविवार को रैली के बाद अपने इस्तीफे का एलान कर सकते हैं।’द एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ अखबार ने सूत्रों के हवाले से इस बात की जानकारी दी है कि विपक्ष ने इमरान के खिलाफ संकट बढ़ाना जारी रखा है। इसी के तहत शुक्रवार शाम से सत्तापक्ष के 50 से ज्यादा संघीय व प्रांतीय मंत्री सार्वजनिक रूप से साथ नहीं दे रहे हैं।
रिपोर्ट के सूत्रों ने बताया कि इन मंत्रियों में से 25 पार्टी के संघीय और प्रांतीय सलाहकार तथा विशेष सहायक हैं। पीटीआई के कई मंत्रियों व नेताओं ने मसले पर चुप्पी साधकर अटकलें और भी बढ़ा दी हैं।
Leave a Reply